निर्दलीय प्रत्याशी के पक्ष नाजिम प्रमुख ने तेज किया डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान
निर्दलीय प्रत्याशी के पक्ष नाजिम प्रमुख ने तेज किया डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान
पिरान कलियर। अध्यक्ष पद की निर्दलीय प्रत्याशी नगमा के पति नाजिम प्रमुख ने डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। वहीं नाजिम प्रमुख ने कलियर चौक चौराहों , महमूदपुर आदि में डोर टू डोर प्रचार किया।
वहीं नाजिम प्रमुख ने अन्य प्रत्याशीयों को पछाड़ा है उन्होंने कहा कि जहां दुसरी पार्टी के छोटे नेता से लेकर विधायक तक ऐडी चोटी तक जोर लगाकर अपने पक्ष में करने का काम कर रहे हैं।
लेकिन मेरी क्षेत्र की जनता समझदार है किसी झासे या बहकावे में नहीं आने वाली है। नाजिम प्रमुख ने कहा कि मैं काफी वर्षों से अपनी क्षेत्र की जनता के सुख-दुख में हमेशा साथ रहा हूं
और क्षेत्र की जनता के बीच रहकर लोगों के स्वास्थ्य से लेकर विकास कार्य तक काम कराये है इसलिए जनता निर्दलीय प्रत्याशी नगमा धर्मपत्नी
नाजिम प्रमुख को चुनना पसंद करेंगी।
उन्होंने जनसंपर्क के मध्यम से जनता से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। जहां लोगों ने उन्हें पूर्ण रूप से मतदान करने का भरोसा दिया है