नगर पंचायत पिरान कलियर के ग्राम महमूदपुर में शफक्कात अली को मिला भारी समर्थन...भीड़ देख विपक्षियों के उड़े होश
नगर पंचायत पिरान कलियर के ग्राम महमूदपुर में शफक्कात अली को मिला भारी समर्थन* ...भीड़ देख विपक्षियों के उड़े होश
पिरान कलियर। नगर पंचायत अध्यक्ष पद के निर्दलीय प्रत्याशी मुन्सरीना के पक्ष में शफक्कात अली चेयरमैन प्रतिनिधि ने सोमवार रात्रि को जनसभा के मध्यम से वोट करने की अपील की।
साथ उन्होंने ग्राम महमूदपुर कलियर इलाके में जनसंपर्क करते हुए अपने पक्ष में वोट मांगे। वहीं शफक्कात अली ने कहा कि जनता उन्हें दोबारा मौका देगी तो आने वाले समय में
नगर पंचायत पिरान कलियर की तमाम जन समस्याओं का प्राथमिकता के साथ विकास किया जाएगा। आयोजित सभा के दौरान जनता ने समर्थन कर उनके पक्ष में वोट करने का वादा किया।
वहीं शफक्कात अली ने कहा कि हमने अपने कार्यकाल में सिर्फ विकास किया है। और प्रधान रहकर भी लोगों के विकास कार्य किए हैं और जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर रहे।
जबकि विपक्षी दल सिर्फ जनता को धोखा देने का काम करती है। वहीं शफक्कात अली ने कहा कि करोनाकाल की घड़ी में कहां थे वो नेता जो आज आपके पास वोट मांगने आ रहें। जनता को लुभाने का काम कर रहे हैं उन्हें जनता मुंहतोड़ जवाब देने का काम करेंगी।
वही मंच के मध्यम से उन्होंने कहा कि विपक्षी लोग मुझे हरा तो सकते हैं मगर जनता के दिलों से नहीं निकाल सकते हैं। और मेरी ज़िन्दगी मेरी जनता के नाम है। और उन्होंने कहा कि हार या जीत जनता बतायेंगी मैं हमेशा जनता के बीच हूं। उन्होंने जनता से वादा करते हुए कहा कि मैं आपका बेटा आपका नौकर बनकर काम करूंगा।