सभासद प्रत्याशी परवेज मलिक ने कहा कि जनता का मिल रहा है अपार समर्थन

वार्ड नंबर एक से सभासद प्रत्याशी परवेज मलिक को जनता का मिल रहा भरपूर समर्थन
पिरान कलियर। नगर पंचायत पिरान कलियर वार्ड नंबर एक से सभासद प्रत्याशी परवेज मलिक ने बुधवार को ज्वाईखेड़ा में अपने समर्थकों के साथ जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से अपने पक्ष में वोट मांगने की अपील की। इस मौके पर 
परवेज मलिक ने कहा कि जनता का अपार समर्थन मिल रहा है। और उन्होंने कहा कि मैं वार्ड नंबर एक से पहले भी सभासद पद काम कर चुका हूं। और मैंने अपने वार्ड को लगभग 20 सड़कें, पुलिया , चेनर आदि देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि बिजली व्यवस्था को लेकर अगर वार्ड में ट्रांसफार्मर फुक जाता था तो उसे उसी दिन नया लगवाने का काम किया है। 
और उन्होंने कहा कि नंन्दा गौरा योजना के अंतर्गत 12 वीं पास लगभग 45 छात्राओं को 51 हजार रूपए की धनराशि दिलवाले का काम किया है। और  अपने कार्यकाल में जनता को आय, जाति, स्थाई,मूल, जन्म , मृत्यु प्रमाण पत्र अपने निजी खर्च से बनवा कर जनता को निःशुल्क देने का काम किया है। 
और साथ ही वार्ड वासियों लगभग 170 वृद्धा विधवा पेंशन निःशुल्क कराने का काम किया है। और मेरी पहली प्राथमिकता यही रही है कि वार्ड वासियों को किसी भी प्रकार कि समस्या का सामना न करना पड़े। और आगे भी यही प्राथमिकता होगी। क्षेत्र की जनता की बुनियादी समस्या का समाधान करना व वार्ड में बिजली, पानी और सडक जैसे छोटी समस्या को दूर करना। इस मौके पर आसिफ मलिक,फरीद,आरिफ मलिक, साजिद आदि लोग मौजूद रहे।

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज