नगर पंचायत पिरान कलियर वार्ड 9 से निर्दलीय प्रत्याशी के पक्ष में डॉ. दिलशाद ने डोर टू डोर जाकर जनता से जनसंपर्क कर मांगे वोट

वार्ड 9 से निर्दलीय प्रत्याशी के पक्ष में डॉ. दिलशाद ने डोर टू डोर जाकर जनता से जनसंपर्क कर मांगे वोट

पिरान कलियर। नगर पंचायत वार्ड नंबर 9 में डॉक्टर दिलशाद ने अपनी भाभी निर्दलीय प्रत्याशी किश्वर जहां के पक्ष में घर घर जाकर वोट मांगे और वार्ड वासियों से 
चुनाव चिन्ह केतली के पक्ष में मतदान करने की अपील की। जहां लोगों ने उन्हें भरपूर समर्थन से वोट करने का विश्वास दिया। वहीं भरपूर प्यार और आशीर्वाद मिलता देख उनका चेहरा खिल उठा। 
वहीं डॉ. दिलशाद ने वार्ड वासियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि हम पहले भी वार्ड में सभासद पद पर कार्य कर चुके है। 
और वार्ड में बहुत विकास कार्य कराए हैं। 
और उन्होंने कहा कि अल्लाह पाक ने लोगों के प्यार और आशीर्वाद से दौबारा मौका दिया तो फिर से वार्ड में विकास की लहर लाने का काम करेंगे। 
और उन्होंने कहा कि वार्ड की तमाम जन समस्याओं का तेजी के साथ विकास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमने अपने कार्यकाल में बहुत विकास किया है।

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज