वार्ड नंबर 9 से सभासद पद के निर्दलीय प्रत्याशी के पक्ष में डॉ. दिलशाद ने तेज किया जनसंपर्क

वार्ड नंबर 9 से सभासद पद के निर्दलीय प्रत्याशी किस्वर जहां के पक्ष में डॉ. दिलशाद ने तेज किया जनसंपर्क 

पिरान कलियर। नगर पंचायत वार्ड नंबर 9 में डॉ. दिलशाद ने अपनी भाभी सभासद पद के निर्दलीय प्रत्याशी किश्वर जहां के पक्ष में वार्ड वासियों के घर डोर टू डोर जनसंपर्क कर वोट मांगे। जहां उन्हें वार्ड वासियों का भरपूर समर्थन और आशीर्वाद मिल रहा है।
 डॉ. दिलशाद ने वार्ड वासियों से अपनी भाभी के पक्ष में मतदान करने की अपील की उन्होंने कहा कि वार्ड 9 के वासियों ने अगर दोबारा मौका दिया तो आने वाले समय में वार्ड की तमाम जन समस्याओं का और जो विकास कार्य रूके हुए हैं प्राथमिकता के साथ विकास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमने अपने कार्यकाल में सिर्फ विकास किया है। 
और जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर रहे। इस दौरान डॉ. दिलशाद ने कहा कि अल्लाह का सबसे बड़ा अहसान है कि पहले से बहुत ज्यादा जनता का समर्थन मिल रहा है और जनता दुबारा से भारी मतों से जीत दिलाने जा रही है। उन्होंने जनता से वादा करते हुए कहा कि मैं आपका बेटा आपका नौकर बनकर काम करूंगा। और वार्ड की जनता एक शिक्षित,कर्मठ, लग्नशील ,और इमानदार प्रत्याशी को चुनने जा रही है।

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज