सर्दी से बचाव के लिए कलियर क्षेत्र में बांटे गए गर्म कम्बल
सर्दी से बचाव के लिए कलियर क्षेत्र में बांटे गए गर्म कम्बल
पिरान कलियर। कलियर क्षेत्र में बढ़ती ठंड को देखते हुए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रूड़की के निर्देश पर नगर पंचायत टीम द्वारा कूड़ा बीनने वाले गरीब लोगों को बांटे गए गर्म कम्बल। वहीं नगर पंचायत ईओ कुलदीप चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला में ठंड लगातार बढ़ रही है।
और बढ़ती ठंड को देखते हुए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रूड़की द्वारा निर्देशित किया गया था कि कलियर क्षेत्र में कूड़ा बीनने वाले गरीब लोगों के श्रवे कर उन्हें सर्दी से बचाव के लिए गर्म कम्बल वितरित किए जाएं।
जिसको लेकर नगर पंचायत द्वारा पिरान कलियर क्षेत्र में कूड़ा बीनने वाले गरीब लोगों के श्रवे कर उन्हें गर्म कम्बल वितरित किए गये है। इस दौरान नगर पंचायत टीम में सूरज धामी, सोनू बिरला, आदि मौजूद रहे।