राजबाला सैनी ने जताया भाजपा हाईकमान का आभार कहा मजबूती से लडूंगी चुनाव

ईमलीखेड़ा नगर पंचायत से राजबाला सैनी ने जताया भाजपा हाईकमान का आभार कहा मजबूती से लडूंगी चुनाव


ईमलीखेड़ा। भाजपा ने नगर नगर पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है जिनमें एक नाम ईमलीखेड़ा में राजबाला सैनी का भी शामिल है। राजबाला सैनी ईमलीखेड़ा से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी होंगी भाजपा ने राजबाला सैनी को प्रत्याशी बनाकर एक मजबूत दाव खेला है। राजबाला सैनी काफी वर्षों से भाजपा पार्टी को सेवा देती चली‌ आ रही है। वहीं राजबाला सैनी का कहना है कि नगर पंचायत ईमलीखेड़ा विकास में एक नई इबारत लिखने का काम किया था। 


भारतीय जनता पार्टी ने राजबाला सैनी को अपना प्रत्याशी बनाकर पार्टी कार्यकर्ताओं का सम्मान बढ़ाने का काम किया है। वहीं राजबाला सैनी ने भाजपा हाईकमान का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है उस पर वह खरा उतरेंगे। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत ईमलीखेड़ा की जनता उनके साथ है और उन्हें पता है कि देश और प्रदेश में किस पार्टी की सरकार है और कस्बे का विकास कौन करा सकता है। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत ईमलीखेड़ा में भाजपा का परचम लहराएगा और उनकी ऐतिहासिक जीत होगी।

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज