ज्वालापुर में मेडिकलों पर तबाड़तोड़ छापेमारी। मेडिकल संचालाकों में मचा हड़कंप कुछ मेडिकल बंद कर हुए फरार।

ड्रग्स इंस्पेक्टर अनीता भारती की ज्वालापुर में मेडिकलों पर तबाड़तोड़ छापेमारी। मेडिकल संचालाकों में मचा हड़कंप कुछ मेडिकल बंद कर हुए फरार।

ज्वालापुर। ड्रग्स इंस्पेक्टर अनीता भारती को लंबे समय से सराय ज्वालापुर में चल रहे अवैध मेडिकल स्टोर की सूचना प्राप्त हो रही थी। जिसके चलते ड्रग्स इंस्पेक्टर अनीता भारती ने शनिवार को कोतवाली ज्वालापुर के साथ मिलकर 
मेडिकल स्टोर सराय मे छापेमारी की जिसको देखकर वहां मेडिकल स्टोर संचालकों में हड़कंप मच गया। और कहीं मेडिकल स्टोर संचालक अपना मेडिकल स्टोर बंद करके पहले ही चले गए। कई मेडिकल स्टोर संचालक को मौके पर ही ड्रग्स इंस्पेक्टर अनीता भारती के द्वारा हिदायत दी गई की नशे संबंधी कोई भी दवाई आप अपने यहां ना रखें मरीज के स्वास्थ्य के साथ कोई भी खिलवाड़ ना करें अगर कोई भी ऐसी शिकायत मिलती है और सही पायी जाती है तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। वही ड्रग्स इंस्पेक्टर ने करवाई करते हुए 
मेडिकल स्टोर संचालक जो ड्रग्स इंस्पेक्टर अनीता भारती को मेडिकल स्टोर पर चेकिंग करते देखा तो वह अपना मेडिकल स्टोर छोड़कर भाग गया। वहां पर मौजूद लड़के द्वारा मेडिकल स्टोर संचालक को तुरंत वहां पर बुलाया गया। जिसमें ड्रग्स इंस्पेक्टर अनीता भारती बैठकर मेडिकल स्टोर संचालक का इंतजार किया।  जिसमें ड्रग्स इंस्पेक्टर अनीता भारती का कहना था की मेडिकल स्टोर संचालक कितनी भी देर में आए 
मैं यहां से बिना कार्रवाई के नहीं जाऊंगी ड्रग्स इंस्पेक्टर अनीता भारती के द्वारा लगभग 12 मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की गई। जिसमें से तीन मेडिकल स्टोर को बंद कराया गया। और एक मेडिकल स्टोर में 12 वर्ष का बच्चा बैठा हुआ मिला। 
और एक मेडिकल स्टोर संचालक वहां से मेडिकल स्टोर बंद करके भाग गया। ड्रग्स इंस्पेक्टर अनीता भारती की इस प्रकार की ताबड़तोड़ कार्यवाही से अवैध रूप से चल रहे मेडिकल स्टोर संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है और सभी मेडिकल स्टोर संचालकों को ड्रग्स इंस्पेक्टर अनीता भारती के द्वारा अपने-अपने मेडिकल स्टोर पर कैमरा लगवाने के लिए कहा गया। 
जो की मेडिकल स्टोर पर कैमरा सुरक्षा की दृष्टि से पूर्ण रूप से अनिवार्य है और साथ ही जो एक्सपायरी दवाइयां है उनको और दवाइयो से अलग रखने की हिदायत दी गई।और सभी को अपने मेडिकल स्टोर पर साफ सफाई के लिए विशेष रूप से ध्यान देने के लिए कहा गया है ड्रग्स इंस्पेक्टर अनीता भारती के द्वारा बताया गया कि यह चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज