हाजी इंतजार ने नगर पंचायत पिरान कलियर से अध्यक्ष पद पर दावेदारी की ठोकी ताल, कहा विकास की बहेगी गंगा
नगर पंचायत पिरान कलियर पर अध्यक्ष पद के हाजी इंतजार ने दावेदारी की ठोकी ताल
उत्तराखंड में नगर निकाय चुनाव को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही है। वहीं नगर पंचायत पिरान कलियर से अध्यक्ष पद के लिए हाजी इंतजार ने अपनी दावेदारी पेश की है। उन्होंने कहा कि अगर नगर पंचायत पिरान कलियर क्षेत्र की जनता ने मुझे एक बार सेवा का मौका दिया तो में हर समय जनता की सेवा के लिए उनके द्वार पर ही हाजिर रहुगा। और पूरी नगर पंचायत में सड़कें, पानी,लाइट जैसी सुविधाएं के लिए इधर उधर नहीं भागना पड़ेगा। और नगर पंचायत पिरान कलियर में विकास किया जायेगा। और गरीब जनता के घरों तक हर सरकारी योजनाओं को पहुंचाने का काम किया जायेगा।