नगर पंचायत ईमलीखेड़ा से कांग्रेस पार्टी से अध्यक्ष पद के लिए शमशेर अली ने किया नामांकन
नगर पंचायत ईमलीखेड़ा से कांग्रेस पार्टी से अध्यक्ष पद के लिए शमशेर अली ने किया नामांकन
ईमलीखेड़ा। नगर पंचायत ईमलीखेड़ा से कांग्रेस पार्टी से अध्यक्ष पद के लिए शमशेर अली ने अपने समर्थकों के साथ नामांकन किया।
वहीं समर्थकों में काफी उत्साह देखने को मिला। इस दौरान शमशेर अली ने बताया कि नगर पंचायत ईमलीखेड़ा की जनता ने अगर सेवा का मौका दिया तो नगर पंचायत ईमलीखेड़ा में विकास की लहर चलेगी। और जो भी नगर पंचायत ईमलीखेड़ा में समस्या होगी उसका प्राथमिकता से निस्तारण किया जाएगा। और जनता ने विश्वास किया है
तो उस पर खरा उतरने का काम किया जायेगा। और नगर पंचायत ईमलीखेड़ा को विकास के नाम पर चमकाने का काम किया जायेगा। और हमे नगर पंचायत पिरान कलियर से हर समाज की जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। और जनता के सहयोग से चुनाव चुनावी मैदान में आए हैं।
और नगर पंचायत ईमलीखेड़ा पर मजबूती से चुनाव लडा जायेगा। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत ईमलीखेड़ा की समस्या को सबसे पहले निस्तारण किया जाएगा। और नगर पंचायत ईमलीखेड़ा की जनता को किसी भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। और नगर पंचायत की जनता को किसी भी समस्या को लेकर इधर-उधर नहीं जाना पड़ेगा।