नगर पंचायत पिरान कलियर अध्यक्ष पद के लिए शफक्कात अली ने कांग्रेस पार्टी के टिकट पर चुनाव लडने के लिए किया आवेदन

नगर पंचायत पिरान कलियर अध्यक्ष पद के लिए शफक्कात अली ने कांग्रेस पार्टी के टिकट पर चुनाव लडने के लिए किया आवेदन
पिरान कलियर। नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर निवर्तमान चेयरमैन प्रतिनिधि शफक्कात अली ने अपनी चाची मुन्सरीना के टिकट के लिए आवेदन किया है। वहीं
 निवर्तमान चेयरमैन प्रतिनिधि शफक्कात अली ने कहा कि पिरान कलियर नगर पंचायत पर दूसरी बार चुनाव लडने के लिए मैदान में हैं और एक बार अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी निभा चुके हैं और नगर पंचायत पिरान कलियर की जनता ने दोबारा मौका दिया तो नगर पंचायत पिरान कलियर क्षेत्र में जो विकास कार्य रूके हुए हैं उनको पूरा करने का काम किया जायेगा। और उन्होंने कहा कि हमने अपने कार्यकाल में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत अपनी नगर पंचायत पिरान कलियर की गरीब जनता को लगभग 1350 आवास व 1200 शौचालय दिलवाले का काम किया है।
 और पूरी नगर पंचायत पिरान कलियर में सड़कों का जाल, नाली, तिरंगा चौक, यात्री सेट, आदि के विकास कार्यों की सौगात दी है। और गरीब जनता को सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने में अहम योगदान दिया।और उन्होंने बताया कि वह लगातार क्षेत्र की जनता के बीच है।

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज