विधानसभा ज्वालापुर क्षेत्र के कुछ गांव में हाथियों के लगातार आवागमन से परेशान हो रहे किसानों की समस्याओं को लेकर विधायक इंजिनियर रवि बहादुर ने वन विभाग और राजा जी पार्क के अधिकारियों को मौके पर बुलवाकर किसने की फसलों का हो रहे नुकसान को दिखाया ।

ग्राम बुग्गावाला, बंजारेवाला, शाहीद वाला ग्रंट, बदीवाला में लगातार हाथी किसानों की फसलों का नुकसान कर रहे हैं ।
विधायक इंजिनियर रवि बहादुर ने वन विभाग के अधिकारियों से कहा कि बुग्गावाला क्षेत्र में जंगल किनारे हुई दीवार के टूटने से लगातार 
हाथी ग्रामीण क्षेत्र का नुक़सान कर रहे हैं और कई बार बड़ी घटनाएं भी हो चुकी हैं लेकिन ग्रामीणों की शिकायत करने पर भी आपने कोई संज्ञान नहीं लिया । 
जिसको लेकर विधायक इंजिनियर रवि बहादुर ने वन विभाग के अधिकारियों से अपनी नाराजगी व्यक्त की और कहा कि जल्द ही इस दीवार को बनाया जाए ताकि हाथी ग्रामीण क्षेत्र का रुख न करें।
 वन विभाग के अधिकारियों ने विधायक इंजिनियर रवि बहादुर को आश्वासन दिया है।कि जल्द ही दीवार बनकर तैयार हो जाएगी और ग्रामीणों का नुकसान ना हो जिसको लेकर क्षेत्र में जंगल किनारे और भी दीवार बनाई जाएगी। इस दौरान वन विभाग व राजा पार्क के अधिकारी मौजूद रहे।

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज