विधायक इंजिनियर रवि बहादुर ने विधानसभा ज्वालापुर क्षेत्र के ग्राम खेडीशिकोहपुर व ग्राम हसनवाला की जनता को दी विकास की बड़ी सौगात।
विधायक इंजीनियर रवि बहादुर ने विधानसभा ज्वालापुर क्षेत्र के ग्राम खेडीशिकोहपुर व ग्राम हसनवाला में लगभग 1 करोड़ 95 लाख रुपए की लागत से बनने वाली आंतरिक सड़कों का फीता काट कर उद्घाटन किया।
विधायक इंजिनियर रवि बहादुर ने विधानसभा ज्वालापुर क्षेत्र के ग्राम खेडीशिकोहपुर व ग्राम हसनवाला की जनता को दी विकास की बड़ी सौगात । विधानसभा ज्वालापुर की जनता के हित व क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर कार्य करने वाले विधायक इंजी रवि बहादुर ने ग्राम खेडीशिकोहपुर में लगभग 99 लाख 86 हजार रुपये के लागत से बने वाली आंतरिक सड़को का नारियल फोड़कर शुभारंभ किया। और साथ ही ग्राम हसनवाला में भी 95 लाख 67 हजार रुपये की आंतरिक सड़को का फीता कटवाकर उद्घाटन किया गया । उन्होंने विधानसभा
क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर आमजनो की समस्याओं को सुना। वही तमाम समस्याओं का समाधान करने के लिए ग्रामीणों को आश्वासन दिया गया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विकास कार्यो का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया।
इस दौरान कई जगहों पर क्षेत्रवासियों ने विधायक इंजी रवि बहादुर का फूल मालाओं से स्वागत और अभिनंदन किया। विधायक इंजी रवि बहादुर ने जनता के अभाव-अभियोग सुने। विधायक ने कई समस्याओं का मौके पर ही निराकरण करवाया। इस मौके पर प्रधान शफात, राव रिफाकत खा, राव गुड्डू प्रधान, राव फसात प्रधान , राव सफात अली,मन्ववर कुरैशी, राव आदिल, जुबेर पुंडीर, शारिक अली, प्रवेज अली,राव रहीस, अशोक सैनी, मुस्तकीम प्रधान ,उस्मान, आदेश कम्बोज प्रधान, अब्दुल खालिक, शाहजेब अली, वक़ार राणा, राव जुनेद राणा, शुभम चौहान, नसीर अली, सागर बेनीवाल, सुमित सैनी ,मोहित चौहान ,भवर सिंह आदि लोग उपस्थित रहे ।