ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती की प्रेरणा से हरिद्वार में पर्यावरण संरक्षण की अनोखी पहल: लगातार बढ़ रहे प्रदूषण को कम करने और ऑक्सीजन को बढ़ाने के लिए सभी के स्वास्थ्य हित में एक नयी पहल मेडिकल स्टोर्स के बाहर पेड़ लगाने का अभियान

ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती की प्रेरणा से हरिद्वार में पर्यावरण संरक्षण की अनोखी पहल: लगातार बढ़ रहे प्रदूषण को कम  करने और ऑक्सीजन को बढ़ाने के लिए सभी के स्वास्थ्य हित में एक नयी पहल मेडिकल स्टोर्स के बाहर पेड़ लगाने का अभियान


हरिद्वार जिले में ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती की अपील पर एक नई और सराहनीय पहल शुरू हुई है। मेडिकल स्टोर संचालकों ने अपने स्टोर्स के बाहर पेड़ लगाने की शुरुआत की है। यह कदम पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के लिए उठाया गया है। ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती ने हरिद्वार जिले में मेडिकल स्टोर संचालकों को अपने स्टोर्स के बाहर पेड़ लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पेड़ न केवल पर्यावरण के लिए बल्कि हर व्यक्ति के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। यह हर नागरिक की जिम्मेदारी है कि वे अपने आसपास हरियाली बनाए रखें। अनीता भारती के इस संदेश का सकारात्मक असर हुआ है, और अब जिले भर में मेडिकल स्टोर संचालक अपने 


स्टोर्स के बाहर पेड़ लगाकर पर्यावरण संरक्षण में योगदान दे रहे हैं।इस पहल के तहत ड्रग इंस्पेक्टर समय-समय पर संचालकों के साथ बैठकें करती हैं, जिनमें सफाई और 


पर्यावरण संरक्षण पर चर्चा होती है। इन बैठकों में मेडिकल स्टोर्स को साफ-सुथरा रखने और उनके बाहर एक पेड़ अवश्य लगाने की अपील की जाती है। संचालकों ने इस प्रयास को सराहा है और इसे एक जिम्मेदारी के रूप में स्वीकार किया है। स्थानीय लोग और मेडिकल स्टोर संचालक इस अभियान की सराहना कर रहे हैं। उनका मानना है कि इससे न केवल पर्यावरण को फायदा होगा, बल्कि हरिद्वार की खूबसूरती भी बढ़ेगी। यह पहल एक उदाहरण है कि कैसे छोटे-छोटे कदम बड़े बदलाव ला सकते हैं।

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज