हरिद्वार यूनिवर्सिटी में साइबर अपराध/नशे के संबंध में छात्र-छात्राओं
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी रुड़की द्वारा कलियर हरिद्वार यूनिवर्सिटी में साइबर अपराध/नशे के संबंध में छात्र-छात्राओं को किया जागरूक
संवाददाता नौशाद अली
पिरान कलियर। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी रुड़की द्वारा कलियर हरिद्वार यूनिवर्सिटी में साइबर अपराध/नशे के संबंध में छात्र-छात्राओं को किया जागरूक कर साथ ही साइबर, महिला सुरक्षा ,यातायात एंवम नशे के दुष्प्रभाव के संबंध में उपस्थित छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया। बढ़ते हुए साइबर अपराध/ नशे पर लगाम लगाने के उद्देश्य से प्रचार प्रसार कर टोल फ्री नंबरों को आम जन मानस में जन जागरूकता कर साइबर अपराध गोष्टी में प्रचार प्रसार किए जाने के एसएसपी हरिद्वार के आदेश प्राप्त हुए थे आदेश के अनुपालन में
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शेखर सुयाल क्षेत्राधिकारी रुड़की श्री नरेंद्र पंत एंवम थाना प्रभारी कलियर श्री दिलबर नेगी द्वारा बुधवार को नशे के विरुद्ध अभियान के क्रम में एंवम साइबर अपराध व रोड शेफटी जागरूकता के संबंध में हरिद्वार यूनिवर्सिटी के छात्र-छात्राओं एवम युवाओं को जागरूक कर वर्तमान में बढ़ते हुए साइबर अपराध व नशा पर लगाम लगाने वह नशे के दुष्प्रभाव के संबंध में प्रचार प्रसार किया गया। साइबर अपराध जैसे अनजान व्यक्ति को अपने पर्सनल डाटा शेयर ना करना, किसी लॉटरी दिए जाने के झांसे में ना आना, ओएलएक्स पर पड़ी हुई गाड़ियों को बिना सत्यापन के पैसे इत्यादि ट्रांजैक्शन ना करना, किसी आपत्तिजनक पोस्ट/ वीडियो को शेयर ना करना, अपने खाता संबंधी जानकारी जैसे पैन कार्ड, एटीएम कार्ड,एटीएम कोड आदि अन्य को साझा करने के संबंध में जागरूक किया गया। उक्त जागरूकता अभियान में हरिद्वार यूनिवर्सिटी के छात्र-छात्राएं एवं फैकेल्टी स्टाफ सम्मिलित हुए जिनके द्वारा यह भी आश्वासन दिया गया कि हम वे लोग भी समाज मे नशे के दुष्प्रभाव व साइबर अपराध के सम्बन्ध में जागरूक करेंगे व प्रचार प्रसार करेंगे।