नगर पंचायत पिरान कलियर वार्ड नंबर 9 से सभासद पद के लिए मोहम्मद भूरा ने मां को करवाया नामांकन
नगर पंचायत पिरान कलियर वार्ड नंबर 9 से सभासद पद के लिए मोहम्मद भूरा ने मां को करवाया नामांकन
पिरान कलियर । नगर पंचायत पिरान कलियर वार्ड नंबर 9 से सभासद पद के लिए मोहम्मद भूरा ने अपने समर्थकों के साथ अपनी मां इजराना के नाम नामांकन किया। जहां उनके समर्थको में काफी खुशी का महौल है। नगर पंचायत पिरान कलियर वार्ड नंबर 9 बेडपुर से मोहम्मद भूरा ने सभासद पद के लिए निर्दलीय अपने समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल किया। वहीं उन्होंने बताया कि वार्ड नंबर 9 से जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। और जनता ने मुझे सेवा का मौका दिया तो मैं उनके विश्वास पर खरा उतरने का काम करूंगा। उन्होंने कहा कि वार्ड 9 में जो भी समस्याएं हैं उनका सबसे पहले निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि जाती पाती को ना दे भाव सही नेता का करें चुनाव और सही उम्मीदवार चुने।