नगर पंचायत पिरान कलियर वार्ड नंबर 9 से जावेद साबरी ने सभासद पद के लिए किया नामांकन

नगर पंचायत पिरान कलियर वार्ड नंबर 9 से जावेद साबरी ने सभासद पद के लिए किया नामांकन 

पिरान कलियर। नगर पंचायत पिरान कलियर वार्ड नंबर 9 बेडपुर से 
जावेद साबरी ने अपने समर्थकों के साथ निर्दलीय सभासद पद के लिए नामांकन किया।  नगर पंचायत पिरान कलियर वार्ड नंबर 9 से सभासद पद के उम्मीदवार जावेद साबरी ने अपनी मां महरुबा के नाम से नामांकन किया है। वहीं 
जावेद साबरी ने जानकारी देते हुए बताया कि वार्ड नंबर 9 से जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। और जनता ने मुझे सेवा का मौका दिया तो मैं उनके विश्वास पर खरा उतरने का काम करूंगा। 
और जनता के सहयोग से मजबूत चुनाव लडेंगे। उन्होंने कहा कि वार्ड की समस्या मेरी समस्या होगी। और उसका प्राथमिकता से निस्तारण किया जाएगा। और वार्ड में किसी भी प्रकार कि समस्या को बढ़ावा नहीं दिया जायेगा। 
और वार्ड में विकास की गंगा बहाने का कार्य किया जायेगा। और वार्ड वासियों को किसी भी वार्ड सम्बंधित कार्य को लेकर इधर-उधर नहीं भागना पड़ेगा। और वार्ड वासियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का काम करेंगे।

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज