पिरान कलियर नगर पंचायत वार्ड 9 से जावेद साबरी ने सभासद पद के लिए किया आवेदन
पिरान कलियर नगर पंचायत वार्ड 9 से जावेद साबरी ने सभासद पद के लिए किया आवेदन
पिरान कलियर। नगर पंचायत से वार्ड 9 बेडपुर से जावेद साबरी ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी से दावेदारी की और कांग्रेस पार्टी से चुनाव लडने के लिए आवेदन किया। पिरान कलियर नगर पंचायत वार्ड नंबर 9 से जावेद साबरी ने अपनी मां महरुबा को प्रत्याशी बनाए जाने के लिए कांग्रेस चुनाव प्रभारी को
आवेदन दिया है। वहीं शिक्षित युवा सभासद पद के भावी उम्मीदवार जावेद साबरी ने बताया कि वार्ड नंबर 9 मेरा परिवार है और उसको विकास के नाम पर चमकाने का काम किया जायेगा। और वार्ड 9 में टूटी सड़कें,बिजली, पानी, आदि जैसी समस्या नहीं आने दी जाएगी। और जनता को किसी भी समस्या के लिए इधर-उधर नहीं भागना पड़ेगा। और वार्डवासियों ने अगर सेवा का मौका दिया तो हर समय जनता के बीच सुख-दुख में उनके साथ रहेंगे । और पहले भी हमारे दादा ग्राम बेडपुर के प्रधान रहे हैं और जनता के बीच रहकर जनता की सेवा की है।