विधायक इंजिनियर रवि बहादुर ने करीब 8 लाख से अधिक की लागत से बनने वाली सड़क का फीता काटकर किया उद्घाटन
विधायक इंजिनियर रवि बहादुर ने करीब 8 लाख से अधिक की लागत से बनने वाली सड़क का फीता काटकर किया उद्घाटन
विधानसभा ज्वालापुर क्षेत्र के ग्राम सहदेवपुर में जिला योजना से करीब 8 लाख से अधिक की लागत से बनने वाली सड़क का विधायक इंजिनियर रवि बहादुर ने फीता काटकर उद्घाटन किया।
विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सहदेवपुर में मुख्य मार्ग का विधायक इंजिनियर रवि बहादुर ने नारीयल फोड़ कर सड़क का शुभारंभ किया। इस दौरान विधायक इंजी रवि बहादुर ने कहा की क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता में शामिल है। और विभिन्न योजनाओं से पूरे विधानसभा क्षेत्र में लगातार विकास कार्य प्रगति पर है। और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। और क्षेत्र के विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी। जनता को मूलभूत सुविधाओं का लाभ दिलाना उनका वायदा है। इस दौरान मंजीत प्रधान, जोनी प्रधान, नीरज चौहान, डॉ. नेपाल, डॉ. धीर सिंह सैनी, लडडी सिंह, नवदीप सिंह, प्रेम शर्मा, अवतर सिंह, बलबन्त सिंह, दलबीर सिंह, अमरजीत सिंह, जसबीर, सतनाम, हरदीप सिंह, आदि मौजूद रहे।