नगर पंचायत पिरान कलियर वार्ड नंबर 5 से सभासद पद के लिए राशिद अली ने किया नामांकन
नगर पंचायत पिरान कलियर वार्ड नंबर 5 से सभासद पद के लिए राशिद अली ने किया नामांकन
पिरान कलियर । नगर पंचायत पिरान कलियर वार्ड नंबर 5 से सभासद पद के लिए राशिद अली ने अपने समर्थकों के साथ नामांकन किया। जहां उनके समर्थको में काफी खुशी का महौल है। नगर पंचायत पिरान कलियर वार्ड नंबर 5 मुक़र्रबपुर से
राशिद अली ने सभासद पर पर निर्दलीय प्रत्याशी अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ अपना नामांकन दाखिल किया। राशिद अली ने बताया कि वार्ड नंबर 5 से जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। और
जनता ने मुझे सेवा का मौका दिया तो मैं उनके विश्वास पर खरा उतरने का काम करूंगा। और जनता के सहयोग से मजबूती से चुनाव लडेंगे। उन्होंने कहा कि वार्ड 5 में किसी भी समस्या को बढ़ावा नहीं दिया जायेगा। और वार्ड 5 में जो विकास कार्य रूके हुए हैं
उन्हें प्राथमिकता से किया जायेगा। और वार्ड वासियों को कार्य कराने को लेकर इधर-उधर नहीं भागना पड़ेगा। और वार्ड वासियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का काम करेंगे।