नगर पंचायत पिरान कलियर वार्ड नंबर 4 से मोहसिन ने सभासद पद के लिए किया नामांकन
नगर पंचायत पिरान कलियर वार्ड नंबर 4 से मोहसिन ने सभासद पद के लिए किया नामांकन
पिरान कलियर। नगर पंचायत पिरान कलियर वार्ड नंबर 4 से मोहसिन ने अपने समर्थकों के साथ सभासद पद के लिए नामांकन किया। वहीं मोहसिन ने बताया कि वार्ड नंबर 4 से जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। और जनता ने मुझे सेवा का दिया तो मैं उनके विश्वास पर खरा उतरने का काम करूंगा।
और जनता के सहयोग से मजबूत चुनाव लडेंगे। उन्होंने कहा कि वार्ड 4 में किसी भी समस्या को बढ़ावा नहीं दिया जायेगा। और वार्ड में प्राथमिकता से विकास कार्य कराए जायेंगे। और वार्ड वासियों को किसी भी वार्ड सम्बंधित कार्य को लेकर इधर-उधर नहीं भागना पड़ेगा। और वार्ड वासियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का काम करेंगे।