नगर पंचायत पिरान कलियर के विभिन्न स्थानों व दरगाह क्षेत्र में हाई मास्ट लाईट व सौन्दर्यीकरण के लिए डेकोरेटिव लाईट के लिए शफक्कात अली चेयरमैन प्रतिनिधि ने पर्यटन विभाग से 1 करोड़ 91 लाख 86 हजार रुपए की धनराशि की कराई थी स्वीकृत

पिरान कलियर। नगर पंचायत पिरान कलियर के विभिन्न स्थानों व दरगाह क्षेत्र में हाई मास्ट लाईट तथा सौन्दर्यीकरण के लिए डेकोरेटिव लाईट के लिए निवर्तमान 
चेयरमैन प्रतिनिधि शफक्कात अली ने अपने कार्यकाल में पर्यटन विभाग को पत्र लिखा था। जिसके बाद शफक्कात अली चेयरमैन प्रतिनिधि ने पर्यटन विभाग से
 1 करोड़ 91 लाख 86 हजार रुपए की धनराशि स्वीकृत कराई थी। लेकिन चेयरमैन पद का कार्यकाल पूरा होने के बाद हाई मास्ट लाईट तथा सौन्दर्यीकरण के लिए डेकोरेटिव लाईट का पैसा नगर पंचायत पिरान कलियर के खाते में काफी समय तक यूंही पड़ा रहा । लेकिन नगर पंचायत पिरान कलियर के खाते में 1 करोड़ 15 लाख रुपए आने के बाद भी हाई मास्ट लाईट व सौन्दर्यीकरण के लिए डेकोरेटिव लाईट का कोई टेंडर नहीं कराया गया। 
                      (फाइल फोटो )
वहीं चेयरमैन प्रतिनिधि का कहना है कि काफी समय तक पैसा का इस्तेमाल न होने के कारण पर्यटन विभाग ने नगर पंचायत पिरान कलियर को पत्र लिखकर पैसा वापस मांगा है। उन्होंने कहा कि अगर पैसा समय से लग जाता तो नगर पंचायत पिरान कलियर चार चांद लग जाते लेकिन ऐसा नहीं हुआ। 
                         (फाइल फोटो )
और उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकाल में सालाना बजट कम होने के बाद भी विकास की लहर को नहीं रूकने दिया गया ।और उन्होंने कहा कि हमने अपने कार्यकाल में 
                         (फाइल फोटो )
प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत नगर पंचायत पिरान कलियर की गरीब जनता को लगभग 1350 आवास व लगभग 1200 शौचालय का लाभ गरीब जनता को दिलाया। और साथ ही हमारे द्वारा 
                      (फाइल फोटो)
तिरंगा चौक, यात्री सेट,सड़कें,नाली, आदि के 
                        ( फाइल फोटो)
विकास कार्य कराए गए हैं। शफक्कात अली ने कहा कि जब नगर पंचायत पिरान कलियर में योजनाओं का पैसा आना शुरू हुआ तो तब तक अध्यक्ष पद का कार्यकाल पूरा हो चुका था। लेकिन जनता ने 2025 में अगर दोबारा मौका दिया तो जो काम नहीं हो पाए उन्हें प्राथमिकता से कराया जायेगा। और नगर पंचायत पिरान कलियर को विकास और चमकाने का काम किया जायेगा।

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज