कलियर पुलिस ने एक नशा तस्कर को 06.60 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया

कलियर पुलिस ने एक नशा तस्कर को 06.60 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया

संवाददाता नौशाद अली 

पिरान कलियर। ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025 के तहत पिरान कलियर पुलिस के द्वारा नशा माफियों के विरुद्ध अभियान जारी 06.60 ग्राम स्मेक के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर  एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
पिरान कलियर पुलिस थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान सोमवार को ग्राम रहमतपुर नौगजा पीर ट्रांसफार्मर के पास से एक व्यक्ति को पकड़ा गया । जिसके कब्जे से 06.60 ग्राम स्मेक बरामद  हुई । जानकारी के अनुसार अभियुक्त  फजक्किर निवासी मौहल्ला मीरआशिया निकट पठान चौक लण्ढौरा थाना मंगलौर हरिद्वार को गिरफ्तार किया गया है जो पूर्व में भी जेल जा चुका है आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही हैl इस दौरान पुलिस टीम में एसआई वीरेन्द्र नेगी,  सोनू कुमार, जमशेद अली शामिल रहे।

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज