हंस फाउंडेशन बहादराबाद की और से नाजिम प्रमुख की बैठक पर निःशुल्क कैंप लगाया गया...
हंस फाउंडेशन बहादराबाद की और से नाजिम प्रमुख की बैठक पर निःशुल्क कैंप लगाया गया...
पिरान कलियर। सोमवार को हंस फाउंडेशन बहादराबाद की और से सभासद नाजिम प्रमुख की बैठक पर निशुल्क नेत्र जाँच कैम्प लगाकर लोगों की आखों की जांच कर पात्र लोगों को निःशुल्क दवाई व चश्मे दिये गये । इस दौरान हंस फाउंडेशन की और से लगाये गये
आंखों के कैम्प में 120 लोगों की जांच की गई है । और साथ ही लोगो को चश्मा और दवाई निःशुल्क वितरित की गई है । वहीं
सभासद नाजिम प्रमुख ने जानकारी देते हुए बताया कि
20 लोगों की आंखों में मोतियाबिंद पाया गया है उन लोगों को मंगलवार को अस्पताल की और से निःशुल्क इलाज के लिए ले जाया जायेगा जहां पर आंखों में मोतियाबिंद पाये जाने वाले मरीजों का निःशुल्क इलाज किया जायेगा। इस दौरान डॉ.अभिषेक गिरी, रमन कुमार, दिनेश कुमार आदि मौजूद रहे।