नाबालिक लड़की को भगाकर ले जाने का आरोपी गिरफ्तार
नाबालिक लड़की को भगाकर ले जाने का आरोपी गिरफ्तार
संवाददाता नौशाद अली
पिरान कलियर। पुलिस ने नाबालिक लड़की को बहला फुसलाकर भगाकर ले जाने वाले आरोपी आकिब निवासी पिन्दोल थाना बिल्सी बदायूं उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने एक टीम का गठन कर शुक्रवार को आकिब को नोएडा से गिरफ्तार किया गया । पोक्सो अधिनियम के अन्तर्गत नियमाअनुसार अन्य विधि कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान पुलिस टीम अपर उप निरीक्षक राम अवतार, हेड कांस्टेबल सोनू कुमार, अलियास अली शामिल रहे।