प्रेस क्लब धनौरी ने दी पत्रकार दिनेश जुयाल को श्रद्धांजलि
प्रेस क्लब धनौरी ने पत्रकार दिनेश जुयाल के असामयिक निधन को पत्रकारिता समाज व उत्तराखंड की बड़ी क्षति बताया है।
प्रेस क्लब अध्यक्ष डॉ. हर्ष सैनी ने कहा कि प्रमुख अखबारों के संपादकीय दायित्वों से मुक्त होने के बाद जुयाल उत्तराखंड की दुर्दशा को लेकर बहुत चिंतित व सक्रिय थे। जुयाल के निधन से उत्तराखंड ने उत्तराखंडी जन सरोकारों से ओत-प्रोत एक सरल, प्रबुद्ध मार्गदर्शक को खो दिया है।
कार्यालय पर दी गई श्रद्धा जली में अध्यक्ष ने कहा कि उन्हें अनेक अवसरों पर जुयाल व उनके परिवार का सानिध्य का लाभ मिला है।
वही प्रेस क्लब धनौरी के महासचिव कलीम अहमद सिद्दीकी ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। इस मौके पर पत्रकार सत्तार अली, श्रवण गिरी, हनीफ सलमानी, नौशाद अली, गुलशेर कस्सार,आशीष, कृष्णपुरी गोस्वामी, साजिद अली , रामपाल सैनी मौजूद रहे।