दौलतपुर में बाबा कलयुग महाराज की ताजपोशी के उपलक्ष्य में सत्संग व भंडारा का आयोजन...
दौलतपुर में बाबा कलयुग महाराज की ताजपोशी के उपलक्ष्य में सत्संग व भंडारा का आयोजन...
पिरान कलियर । दौलतपुर में इस वर्ष भी
बाबा कलयुग महाराज की ताजपोशी के उपलक्ष्य में सत्संग व भंडारा का आयोजन किया गया। गतवर्षो की भांति इस वर्ष भी आदि आत्मा मिशन के संस्थापक
सत्य स्वामी साधु सौदाई कलयुगी महाराज का ताजपोशी कर उनके उत्तराधिकारी सत्य स्वामी वरुण सौदाई कलयुगी महाराज ने बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया
हरियाणा, चंड़ीगढ़, पंजाब, मुरादाबाद, सहारनपुर स्थानो से आकर सैकड़ो भक्तो ने आदि आत्मा मिशन के संचालक सत्य स्वामी वरुण सौदाई कलयुगी महाराज को फूल मालाएं पहनाकर पुष्प वर्षा की है
सत्य स्वामी वरुण सौदाई कलयुगी महाराज ने कहा कि कलयुगी महाराज की मुख्य गद्दी हरिद्वार के दौलतपुर गॉव में है जिसकी अन्य शाखाये मुरादाबाद ,चंड़ीगढ़, हरियाणा आदि
स्थानो पर भी है सत्संग के दौरान सभी भक्तों से बाबा सहाब के बताए मार्ग सत्य पर चलने एक दूसरे के सहयोग करना भी बताया गया सत्संग में
भक्तो ने ढोल नगाड़ो के साथ सत्य स्वामी कलयुगी महाराज साधु सौदाई को याद कर उनके जयकारे लगाए गए और भंडारे का आयोजन भी किया गया जिसे सभी ने प्रसाद के रूप में ग्रहण किया
कुछ लोगों को दिखा कि वह पेट के बल लेट कर 70 से 80 किलोमीटर तक चलकर बाबा के चरणों में पहुंचे जिन्को बाबा ने गले से लगाया और अपना आशीर्वाद दिया ।