शिवदासपुर उर्फ तेलीवाला में मनाई गई महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जायंती...

शिवदासपुर उर्फ तेलीवाला में मनाई गई महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जायंती...
भारत में 2 अक्टूबर बड़ा ही महत्वपूर्ण दिन माना जाता है क्योंकि इस दिन महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री का जन्म हुआ था। वहीं समाजसेवी प्रधान मीरआलम के नेतृत्व में ग्राम शिवदासपुर उर्फ तेलीवाला अम्बेडकर पार्क में ग्रामीणों सहित महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती शान्ति पूर्वक मनाई गई।
 इस दौरान कृषि विभाग, पशु चिकित्सालय व शिक्षा विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। इस दौरान
 समाजसेवी मीर आलम प्रधान ने जानकारी देते हुए बताया कि इन नेताओं का देश की आजादी में बड़ा योगदान रहा है । और उन्होंने कहा कि आज ग्राम शिवदासपुर उर्फ तेलीवाला अम्बेडकर पार्क में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी  व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर फूल अर्पित कर जंयती मनाई गई है । 
और महात्मा गांधी देशभक्त व अहिंसा के पुजारी थे। और साथ ग्रामीणों को गांव को स्वच्छ रखने की शपथ भी दिलाई गई। और 
हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया है। इस दौरान कृषि विभाग से राजकुमार सहायक कृषि अधिकारी, मोनू ब्लॉक तकनीकी प्रबंधक बहादराबाद और पशु चिकित्सालय विभाग से डॉ. सुमन सैनी, सहायक अमित कुमार व अफजल और शिक्षा विभाग से खुसरो प्रधानाध्यापक प्रा0वि0 तेलीवाला, पंकज लोचन प्रधानाध्यापक रा0उ0मा0वि0 तेलीवाला व कल्याण रा0प्रा0वि0 तेलीवाला और 
 कुलदीप सिंह चौहान ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, ग्राम प्रधान अली नवाज अली, 
ग्राम पंचायत सदस्य मनोज कश्यप, समाजसेवी मीर आलम प्रधान आदि मौजूद रहे।

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज