Luminous द्वारा वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ

हरिद्वार में Luminous द्वारा वृक्षारोपण अभियान का सफल शुभारंभ
हरिद्वार जिले के औरंगाबाद गांव में कल सीएसआर प्रोजेक्ट लाइफ 3.0 (Luminous Initiative for Environment) के तहत वृक्षारोपण अभियान का सफलतापूर्वक शुभारंभ किया गया। जलवायु परिवर्तन के बढ़ते खतरों को रोकने के उद्देश्य से यह प्रोजेक्ट Luminous और ग्रीन ड्रीम फाउंडेशन (NGO) के सहयोग से चलाया जा रहा है।
इस कार्यक्रम में कई प्रतिष्ठित अतिथियों ने शिरकत की, जिनमें बीडीओ *श्री मानस मित्तल*, वीडीओ *श्री सुधीर चौहान*, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती *विमलेश जी*, ग्राम प्रधान *श्रीमती कमलेश कश्यप*, उप-प्रधान *श्री बिजेंद्र कुमार*, बीडीसी और पंचायत के अन्य सदस्य एवं स्थानीय ग्रामीण शामिल थे। ल्यूमिनस की ओर से *श्री प्रकाश वश्नेय (एजीएम - प्रोडक्शन)*, *श्री चिराग ठाकुर (एजीएम - मेंटेनेंस)*, *श्रीमती साक्षी चौहान (सीनियर मैनेजर - एचआर)* और अन्य टीम सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान बीडीओ साहब ने आश्वासन दिया कि वृक्षारोपण स्थल से गुजरने वाले नाले का निर्माण सरकार द्वारा किया जाएगा और इस पहल के लिए अन्य हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। इस अभियान के तहत 500 से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है, जिनमें आम, अमरूद, संतरा, जामुन, नीम और पीपल शामिल हैं। 
यह पहल न केवल ग्रामीणों द्वारा अत्यधिक सराही गई, बल्कि अधिकारियों ने भी इस कार्य की प्रशंसा की। यह वृक्षारोपण अभियान एक हरे-भरे और सतत भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, और इसे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सकारात्मक प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज