स्कूल के ऑफिस का ताला तोड़कर लेपटॉप व अन्य सामान सहित हजारों की चोरी...
पिरान कलियर क्षेत्र में स्कूल के ऑफिस का ताला तोड़कर लेपटॉप व अन्य सामान सहित हजारों की चोरी...
पिरान कलियर क्षेत्र मुकर्बपुर के सनराइज पब्लिक स्कूल में रात को चोरों ने ऑफिस का ताला तोड़कर लेपटॉप, कैमरे व अन्य सामान सहित हजारों रूपये की नगदी चुरा लिया।
प्रधानाध्यापक मुन्तजिर ने चोरी की तहरीर पुलिस को देकर कार्यवाही की मांग की है।
वहीं सनराइज पब्लिक स्कूल के प्रधानाध्यापक मुन्तजिर ने जानकारी देते हुए बताया कि मैने सुबह आकर देखा तो स्कूल के ऑफिस का ताला टूटा हुआ था और अन्दर अलमारी का लॉक तो चोरों ने लेपटॉप,
कैमरे, सीडीआर व अन्य सामान सहित हजारों रूपए की नगदी चोरी की जिसकी तहरीर हमने कलियर थाना पुलिस को देकर कार्यवाही की मांग की है।