पिरान कलियर में साबिर पाक के उर्स/मेला में जायरीनों से गाड़ी पार्किंग के नाम पर कर रहे अवैध वसूली
पिरान कलियर में जायरीनों से गाड़ी पार्किंग के नाम पर कर रहे अवैध वसूली
पिरान कलियर में दरगाह साबिर के सालाना उर्स/मेला पार्किंग ठेकेदार बाहर के जायरीनो से गाड़ी पार्किन के नाम पर कर रहा है अवैध वसूल। दरगाह की शर्तों में बड़े वाहन से 24 घंटे के ₹50 वह छोटे वहां से 24 घंटे के ₹40 तय किए हुए हैं। लेकिन पार्किंग ठेकेदार की चालाकी देखिए कि उन्होंने पर्ची तो ₹50 की छपाई हुई है लेकिन मेले का बहाना लेकर गाड़ी स्वामियों से 100 200 रुपए वसूल रहा है। वहीं कुछ गाड़ी स्वामीयों ने बताया कि हमसे पार्किंग के नाम पर पैसे ले लिए लेकिन हमें ठेकेदार द्वारा कोई पर्ची नहीं दी गई और यह भी कहा गया कि अगर कोई पूछे उसे यही बताना है कि हमसे ₹50 दिए हैं अब बाहर के गाड़ी वाले किसके पास अपनी शिकायत लेकर जाए। वह भी यह सोचकर चुप रह जाता है कि ₹50 की ही तो बात है लेकिन यह ₹100 या 200 की नहीं जायरीनों से पार्किंग ठेकेदार लाखों रुपए की अवैध वसूली कर रहा है। वहीं सूत्रों की माने तो पार्किंग ठेकेदार ने रुड़की रोड धनौरी रोड़, बेडपुर चौक,कावड़ पटरी,रहमतपुर रोड व दोनों नहरो के बीच पार्किंग ठेकेदार ने दूसरे लोगों को बेच रखा है जिससे वह बाहर के जायरीनों से मन मर्जी पैसा वसूल रहे हे।