धनौरी क्षेत्र में जस्सवावाला रोड़ पर ई-रिक्शा शोरूम का विधायक हाजी फुरकान अहमद ने फीता काट कर उद्घाटन किया ।
धनौरी क्षेत्र में ई-रिक्शा शोरूम का हुआ उद्घाटन...
धनौरी। रविवार को धनौरी क्षेत्र में जस्सवावाला रोड़ पर बैक्सी Mobility ई-रिक्शा शोरूम का
विधायक हाजी फुरकान अहमद ने फीता काट कर उद्घाटन किया । इस दौरान पूर्व प्रधान जोधराज सैनी ने बताया कि घाड़ क्षेत्र का केंद्र बिंदु धनौरी है। जहां घाड़ क्षेत्र से लोगों को
धनौरी तक पहुंचने में बिना वाहन के परेशानी का सामना करना पड़ता है जिसकों देखते हुए हमारे द्वारा ई-रिक्शा शोरूम का उद्घाटन किया गया है और हमारे द्वारा क्षेत्र को लोगों को ई-रिक्शा फाइनेंस, सस्ती किस्त,अच्छी सर्विस, आदि सुविधाएं लोगों तक पहुंचाई जाएगी।
जिससे लोगों का रोजगार बढ़ेगा और आने जाने में लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
इस मौके पर अश्वनी सैनी, प्रमोद कुमार, नाजिम त्यागी, इस्तेकार अली, कृष्णपुरी, सुभाष सैनी आदि लोग उपस्थित रहे।