पिरान कलियर में मेहंदी डोरी की रस्म के साथ साबिर पाक के 756वें सालाना उर्स का आगाज़ शुरू
पिरान कलियर में मेहंदी डोरी की रस्म के साथ साबिर पाक के 756वें सालाना उर्स का आगाज़ शुरू...
पिरान कलियर। साबिर पाक की दरगाह पर हर वर्ष उर्स यानी मेले का आयोजन होता है, इसी के चलते बुधवार की देर रात सूफ़ी संतो की नगरी पिरान कलियर में विश्व प्रसिद्ध दरगाह हज़रत मखदूम अलाउद्दीन अली अहमद साबिर पाक के 756वें सालाना उर्स का आगाज,
प्रथम रस्म मेंहदी डोरी के साथ हो चुका है, बुधवार की देर रात दरगाह सज्जादा नशीन ने अक़ीदतमन्दों के साथ मेहंदी डोरी की रस्म को अदा किया, वहीं मेहंदी डोरी की रस्म में अकीदतमंदों ने भारी संख्या में शिरकत की और देश के अमनो-अमान के लिए दुआएं मांगी, मेहंदी डोरी की रस्म के दौरान भारी पुलिस बल भी मौजूद रहा और गतिविधियों पर नजर बनाए रखी।
मेहंदी डोरी की रस्म के दौरान भारी पुलिस बल भी मौजूद रहा।
बता दे कि सूफीज्म का बड़ा मरकज दरगाह साबिर पाक के 756वें सालाना उर्स यानी कि मेले का आगाज हो गया है, वहीं मेहंदी डोरी की रस्म में शिरकत करने के लिए दूर दराज से अक़ीदतमन्द पिरान कलियर पहुंचे, वहीं पुलिस प्रशासन की तरफ से भीड़ को काबू करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया,
दरगाह सज्जादानशीन शाह अली एजाज साबरी कुद्दूसी व शाह यावर मियां साबरी परिवार और अक़ीदतमन्दों के साथ मेहंदी डोरी की रस्म को अदा किया, सज्जादा नशीन दरगाह साबिर पाक से अपने पुराने कदीमी (पुराने घर) पिरान कलियर पहुंचे, वहां से मेहंदी संदल व चादर लेकर मेहंदी डोरी का जुलूस दरगाह साबिर पाक के लिए रवाना हुआ, वहीं मस्त मलंगों के बीच कव्वालों द्वारा सूफियाना कलाम भी पेश किए गए।
इस दौरान सज्जादानशीन शाह अली एजाज साबरी कुद्दूसी ने साबिर पाक के दरबार में मेहंदी संदल पेश कर महन्दी डोरी की रस्म में शिरकत करने आए अक़ीदतमन्दों को प्रसाद वितरित किया, इसके बाद दरगाह प्रांगण में कुल शरीफ पढ़ा गया, क़ुल शरीफ में सज्जादानशीन शाह अली एजाज साबरी कुद्दूसी ने अक़ीदतमन्दों के लिए हाथ उठा कर देश के अमनो-अमान व साबिर पाक का उर्स सकुशल सम्पन्न होने की दुआ की गई, साबिर पाक के इस सालाना उर्स में देश और विदेश से भारी संख्या में जायरीन अपनी मन्नतें (मुरादें) लेकर पहुंचते है।