पनियाला चन्दापुर में कॉलोनी के रास्ते पर काफी समय गंदा पानी जमा होने से ग्रामीण परेशान...*जनप्रतिनिधि मौन*
ग्राम पनियाला चन्दापुर में कॉलोनी के रास्ते पर काफी समय गंदा पानी जमा होने से ग्रामीण परेशान...*जनप्रतिनिधि मौन*
विधानसभा झबरेड़ा के ग्राम पनियाला चन्दापुर में कॉलोनी का रास्ता मैन रोड से नीचे होने के कारण कालोनी के रास्ते पर गंदा पानी जमा होने से ग्रामीण परेशान है
जहाँ रिजवान अली ने जानकारी देते हुए बताया कि काफी समय से बस्ती के गंदे पानी की निकासी न होने के कारण बस्ती में गंदा पानी जमा रहता है जिससे पूरे बस्ती के लोग परेशान है और साथ ही
छोटे छोटे बच्चों को स्कूल जाने काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है और बरसात के मौसम में गंदा पानी घरों के अंदर तक घूस जाता है
जिससे लोगों के सिर पर खतरनाक बीमारी होने का खतरा मंडराता रहता है वही शेरअली, ताकि, रासिद, समीर, भूरा, जहागीर, आदि लोगों का कहना है कि हमारे कॉलोनी में गंदा पानी जमा होने से हमें काफी परेशानीयों का सामना करना पड रहा है
लेकिन जनप्रतिनिधियों के चक्कर लगाने के बाद भी किसी जनप्रतिनिधि का इस और कोई भी ध्यान नही है और इलेक्शन के दौरान जनप्रतिनिधि बडे बडे वादे करते हैं लेकिन जीतने के बाद भी क्षेत्र वासीयों की और कोई भी ध्यान नही दिया जाता है और कई बार कांग्रेस मौजूदा विधायक को भी अवगत कराया गया है लेकिन अभी तक कोई भी समाधान नहीं हुआ है