कलियर क्षेत्र में सड़कों पर फैले अतिक्रमण को नगर पंचायत द्वारा हटाया गया...

पिरान कलियर क्षेत्र में सड़कों पर फैले अतिक्रमण को नगर पंचायत द्वारा हटाया गया... 
पिरान कलियर। मंगलवार को कलियर में पीपल चौक व सोहलपुर रोड पर फैले अतिक्रमण के विरुद्ध नगर पंचायत ईओ द्वारा जिन 
लोगों ने सड़क के किनारे रेडी ठेली लगाकर अतिक्रमण किया हुआ था उनको नगर पंचायत ईओ द्वारा अलाउसमैंट के माध्यम से फैले अतिक्रमण को दो घंटे में हटाने की चेतावनी दी गई थी । लेकिन 
रेडी ठेली स्वामियो ने सड़क पर फैले अतिक्रमण को नहीं हटाया जिसको लेकर नगर पंचायत ईओ द्वारा दो घंटे के बाद पीपल चोक व सोहलपुर रोड से अतिक्रमण को हटाया गया और साथ कुछ लोगों का 
सामान भी जब्त किया गया। और साथ ही कुछ दुकानदारों ने अपनी दुकानों को 
खुद ही हटा लिया । वही नगर पंचायत ईओ भगवत सिहं भीष्ट ने बताया कि आगे भी लोगो को चेतावनी दे दी गई कि अगर किसी ने अतिक्रमण किया तो उसका सामान
 जब्त कर कानूनी कार्रवाई की जायेगी। इस दौरान ईओ भगवत सिंह भीष्ट, पिरान कलियर नगर पंचायत की टीम व पुलिस बल मौजूद रहे ।

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज