पार्किंग ठेकेदार कर रहा है शर्तो का उल्लघंन, वसूल रहा है मनमाना शुल्क
फोर व्हीलर पार्किंग ठेकेदार कर रहा है शर्तो का उल्लघंन, वसूल रहा है मनमाना शुल्क, जायरिनों ने दरगाह प्रबंधन से की शिकायत
पिरान कलियर में फोर व्हीलर पार्किंग ठेकेदार दरगाह प्रबंधन की ओर से दी गई शर्तो का उलंघन कर अपने मनमाने तरीके से जायरीनों को चुना लगा रहा है। जिसमे ठेकेदार के कर्मचारी जायरीनों से मनमाना शुल्क वसूल रहे हैं। लेकिन शिकायत के बाद भी ठेकेदार के खिलाफ कोई कार्यवाही नही की जा रही हैं।
विश्व प्रसिद्ध पिरान कलियर में दरगाह साबिर पाक की जियारत करने के लिए प्रत्येक दिन हजारों जायरीन जियारत करते हैं। लेकिन जुमेरात को जायरीनों की संख्या में भारी इजाफा हो जाता हैं। कलियर पहुंचे अकीदतमंद जायरीन साबिर पाक में जियारत कर फूल और चादर पेश कर अपनी मन्नते मांगते हैं। लेकिन जायरीनों की सुविधा के लिए दरगाह प्रबंधन की ओर से विभिन्न शर्तों के अनुसार फोर व्हीलर पार्किंग का ठेका शर्तों के साथ छोड़ा गया है।
जिसको लेकर फोर व्हीलर ठेकेदार अपने मनमाने तरीके से शर्तो का उलंघन कर मनमाना शुल्क वसूल कर रहा हैं। क्योंकि ठेकेदार पार्किंग शुल्क की रशीद पर लिखी हुई रकम को काटकर जायरीनों से 50 व 100 रूपए अवैध वसूली कर रहा है। जोकि शर्तो के विरूद्ध हैं। जबकि कई जायरीनों ने इस मामले की शिकायत दरगाह प्रबंधन से की।
लेकिन दरगाह प्रबंधन शिकायत के बाद भी फोर व्हीलर पार्किंग ठेकेदार के खिलाफ कोई कार्यवाही नही कर पाया हैं।
जबकि नियम व शर्तो में साफ साफ लिखा हुआ है कि छोटा वाहन कार आदि 4 घंटे के लिए 20 रुपए, 4-8 घंटे के लिए 30 रुपए, 8-12 घंटे के लिए 35 रुपए और 12-24 घंटे के लिए 40 रूपए निर्धारित किए गए हैं। वही बड़ा वाहन जैसे ट्रक, बस, कंटेनर आदि 4 घंटे के लिए 30 रुपए, 4-8 घंटे के लिए 40 रुपए, 8-12 घंटे के लिए 45 रुपए और 12-24 घंटे के लिए 50 पार्किंग शुल्क निर्धारित किया गया हैं। साथ ही पार्किंग ठेकेदार पार्किंग स्थल पर लोगो की जानकारी के लिए रेट लिस्ट बोर्ड पर लिखकर प्रदर्शित करने के निर्देश भी दिए गए थे। उसके बावजूद भी फोर व्हीलर पार्किंग ठेकेदार नियमो को ताक पर रखा कर जायरीनों से निर्धारित शुल्क से ज्यादा पैसे वसूल रहा है। अब देखना होगा कि दरगाह प्रबंधन फोर व्हीलर पार्किंग ठेकेदार के खिलाफ कोई कार्यवाही कर पता हैं या नहीं। या फिर ठेकेदार ऐसे ही मनमाने तरीके से नियम व शर्तो का उलंघन करता रहेगा।