ग्राम प्रधान के विरुद्ध गैंगस्टर की कार्रवाई तथा खनन की कार्यवाही व आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जाता है तब तक धरना कार्यक्रम इसी प्रकार सुचारू रूप से चलता रहेगा

उत्तराखंड लेखपाल संघ जनपद हरिद्वार द्वारा कलेक्ट्रेट भवन रोशनाबाद में दिनांक 18 जुलाई 2024 को पूर्व घोषणा के क्रम मे जनपद के समस्त राजस्व उप निरक्षक, राजस्व निरीक्षक व रजिस्टॉर कानून गो तथा समस्त संग्रह अमीन व संग्रह परिचारक डाटा एंट्री ऑपरेटर आदि 
धरना कार्यक्रम में शामिल रहे । रिटायर कर्मचारी संघ तथा जन संघर्ष मोर्चा उत्तराखंड द्वारा भी अपना समर्थन दिया गया। जिला अध्यक्ष देवेश घिल्डियाल ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस प्रशासन राजस्व कर्मचारियों की मांगों को अनदेखा कर रहा है । समस्त राजस्व कर्मचारियों द्वारा एकमत होकर यह निर्णय लिया गया कि जब तक
ग्राम प्रधान के विरुद्ध गैंगस्टर की कार्रवाई तथा खनन की कार्यवाही व आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जाता है तब तक धरना कार्यक्रम इसी प्रकार सुचारू रूप से चलता रहेगा तथा प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी लक्सर पुलिस तथा एसएसपी हरिद्वार की होगी । इस दौरान उप धरणा कार्यक्रम में जिला मंत्री उत्तराखंड लेखपाल संघ जनपद हरिद्वार श्री अनुज यादव, जिला अध्यक्ष संग्रह अमीन, श्री शशिपाल रजिस्टॉर, कानूनगो संघ के जिला अध्यक्ष अमरीश शर्मा,प्रवीण राठौर, राजेश गौतम,हरविंदर,पंकज, राहुल चौहान, रमेश चंद्र, सुभाष जैमिनी, सुभाष चौहान, अनिल गुप्ता, संजय कुमार, नूतन,हिमानी,रेखा चौहान, सुलक्षणा नेगी,आदि सदस्य उपस्थित रहे ।

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज