धनौरी चौकी में मनाया गया हरेला पर्व

उत्तराखंड में मनाए जा रहे हरेला पर्व को लेकर एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के नेतृत्व में हरिद्वार पुलिस द्वारा जनपद के विभिन्न थाना व शाखाओं में वृक्षारोपण कर आमजन को प्रकृति से मित्रता करने का संदेश दिया।
हरेला पर्व के हमारी संस्कृति एवं प्रकृति से जुड़ाव को ध्यान मे रख कर थाना कलियर क्षेत्र धनौरी चौकी में आयोजित वृक्षारोपण में नीम व तुण के  छायादार पौधों का रोपण किया। 
वृक्षारोपण के दौरान थानाध्यक्ष दिलवर सिंह नेगी व धनौरी चौकी इंचार्ज मनोज सिरोला व वरिष्ठ उप निरिक्षक आमिर खान की मौजूदगी में उपस्थित पुलिस कर्मियों को हरेला पर्व एवं 
वृक्षारोपण का महत्व बताया तथा सभी को लगाए गए पौधों की रक्षा करने के लिए प्रोत्साहित किया।

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज