राजस्व उप निरीक्षक के साथ हुई मारपीट की घटना के सम्बन्ध में उत्तराखण्ड लेखपाल संघ ने जिलाधिकारी हरिद्वार को लिखा पत्र

तहसील लक्सर मैं तैनात राजस्व उप निरीक्षक के साथ हुई मारपीट की घटना के सम्बन्ध में उत्तराखण्ड लेखपाल संघ ने जिलाधिकारी हरिद्वार को लिखा पत्र... 
तहसील लक्सर में तैनात राजस्व उप निरीक्षक श्री अंजू काम्बोज अवैध खनन के सम्बन्ध में सी०एम०हैल्पलाईन पोर्टल पर प्राप्त शिकायत की जांच के संबंध में ग्राम प्रतापपुर गये थे । 
और स्थल पर प्रार्थना पत्र के सम्बन्ध में ग्राम प्रधान से जानकारी करने पर ग्राम प्रतापपुर तहसील लक्सर के ग्राम प्रधान रोनिक व उनके के साथियों के द्वारा इनके साथ अभद्रता व मारपीट की गयी। क्योंकि ग्राम प्रधान रोनिक अवैध खनन कार्यों में लिप्त है। ग्राम प्रधान द्वारा सरकारी कार्य में बाधा डालने का प्रयास किया गया है। श्री अंजू काम्बोज के साथ हुई अभद्रता व मारपीट के कारण सभी सदस्यों में अत्यधिक रोष व्याप्त है। उत्तराखण्ड लेखपाल संघ उपशाखा तहसील लक्सर के सभी सदस्यों सर्वसम्मति से आरोपी प्रधान रोनिक एवं अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक पूर्ण कार्य बहिष्कार का निर्णय लिया गया है। जिसके क्रम में तहसील लक्सर के समस्त संघ सदस्यों द्वारा कार्य बहिष्कार किया जा रहा है। और घटना के तीन बीत जाने के बाद भी आरोपी ग्राम प्रधान व अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई जो कि अत्यन्त खेदजनक है वही जनपद के सभी राजस्व उप निरीक्षक / राजस्व निरीक्षकों में अभद्रता व मारपीट की घटना को लेकर अत्यधिक रोष उत्पन्न हो रहा है। वही अधिकारियों ने कहा कि अगर आरोपीयों की शीघ्र गिरफ्तारी नहीं होती है तो 18 जून से जनपद के सभी राजस्व उपनिरीक्षक / राजस्व निरीक्षक तहसील लक्सर में एकत्रित होकर कार्यबहिष्कार करने को विवश होंगे और जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो तब तक आन्दोलन जारी रहेगा।

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज