कलियर क्षेत्र में अवैध कॉलोनीयों पर उच न्यायालय और शासन के दिशानिर्देश पर होगी कड़ी कार्रवाई
नगर पंचायत पिरान कलियर क्षेत्र में अवैध कॉलोनियों पर चल सकता है बुलडोजर...
बता दे नगर पंचायत पिरान कलियर क्षेत्र में अवैध कॉलोनीयों पर उच न्यायालय और शासन के दिशानिर्देश पर होगी कड़ी कार्रवाई
इस दौरान नगर पंचायत ईओ भगवत सिंह बिष्ट न जानकारी देते हुए बताया कि नगर पंचायत पिरान कलियर क्षेत्र में कुछ अवैध कॉलोनी कटी हुई है जिसमें हमारे द्वारा इन कॉलोनी स्वामीयों को नोटिस दिया गया है और नगर पंचायत पिरान कलियर क्षेत्र में सारी की
सारी कॉलोनी अवैध है जिसकी कोई भी एनओसी इनके द्वारा न तो नगर पंचायत पिरान कलियर से ली गई है और न ही इनके पास कोई ऐसा दस्तावेज है जिससे इनको कॉलोनी काटने की परमीशन दी गई हो । और
साथ ही बेड़पुर, मुकर्बपुर, कलियर में जो अवैध कॉलोनी काटी गई है उसमें 35 से 40 कॉलोनी स्वामीयों को नोटिस दिया गया है । और नोटिस का जैसे ही प्रोपर्टी डीलर अपना जवाब देते हैं
और संतोष जनक जवाब नहीं होगा तो उसके बाद नियमनुसार कार्यवाही की जायेगी ।