नगर पंचायत पिरान कलियर क्षेत्र में खराब पड़े पानी के हैडपम्प रिबोर व मर्रम्मत कराने के सम्बन्ध में सभासद नाजिम त्यागी ने अधिशासी अभियंता जल निगम रूड़की और अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत पिरान कलियर को लिखा पत्र...

नगर पंचायत पिरान कलियर क्षेत्र में खराब पड़े पानी के हैडपम्प रिबोर व मर्रम्मत कराने के सम्बन्ध में सभासद नाजिम त्यागी ने अधिशासी अभियंता जल निगम रूड़की और अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत पिरान कलियर को लिखा पत्र... 

पिरान कलियर एक धार्मिक स्थल है जहाँ रोजाना हजारों की संख्या में जायरीन अपनी मन्नत मुरादे लेकर कलियर दरगाह साबिर पाक पर पहुंचते है लेकिन भीषण गर्मी में पानी की किल्लत से कलियर में जायरीनों व स्थानीय लोगों को बड़ी समस्या का सामना करना पड रहा है वही
 सभासद नाजिम त्यागी ने जानकारी देते हुए बताया कि गर्मी का सिजन शुरू हो गया है और नगर पंचायत पिरान कलियर में लगभग तीन दर्जन से अधिक हैडपम्प काफी समय से खराब पड़े होने के कारण जायरीनों व स्थानीय लोगों को पानी के लिए बड़ी परेशानी का सामना करना पड रहा है । उन्होंने कहा कि पानी की समस्या से जायरीनों व लोगों को निजात दिलाने के लिए आज 
पत्र के माध्यम से नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी व अधिशासी अभियंता जल निगम रूड़की को अवगत कराया है कि नगर पंचायत कलियर क्षेत्र में खराब पडे हैडपम्पों को सही कराने व रिबोर कारने की मांग की है जिससे कलियर में आये जायरीनों व नगर वासियों को पानी के लिए परेशानी का सामना न करना पड़े  ।इस दौरान नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी भगवंत बिष्ट  ने जानकारी देते हुए बताया कि कलियर नगर पंचायत क्षेत्र में जो 
खराब हैडपम्प पड़े है वो किस विभाग द्वारा लगाये गए हैं उस विभाग को अवगत कराया जायेगा और अगर विभाग द्वारा हैडपम्पों को सही नहीं कराया जाता है तो हमारे द्वारा जो नियमनुसार सही कराने की कार्यवाही होगी वो लिखी जायेगी।

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज