हाईस्कूल में अलीशा और सिफा ने किया प्रथम स्थान प्राप्त...

हाईस्कूल में अलीशा और सिफा ने किया प्रथम स्थान प्राप्त...
पिरान कलियर। उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा परिषद ने आज हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड का रिजल्ट घोषित किया है । परिणाम घोषित होने के बाद पास हुए 
छात्र छात्राओं और उनके परिवार में खुशी का माहौल बना हुआ है । वही कलियर निवासी राशिद अली की दो पुत्रीयों ने हाईस्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया है जिससे उनके परिवार में खुशी का माहौल है वही 
अलिशा ने 500 में से 439 अंक के. के पाठशाला इंटर कॉलेज मंगलौर और सिफा ने 500 में से 420 अंक हजरत बाबा गरीब शाह इंटर कॉलेज पिरान कलियर से प्रथम स्थान प्राप्त कर अपने विद्यालयों और माता पिता का नाम रोशन किया है। वही आसना पुत्री साजिद ने 500 में से 333 अंक लाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया है । साथ ही बच्चों के परिजनों ने बच्चों को मिठाई खिलाकर भविष्य के उन्नति की दुआएँ दी । बच्चों की मेहनत का फल अलीशा 87.8℅ , सिफा 84 ℅, आसना 66.6 % अंक प्राप्त किया । अलिशा और सिफा के माता पिता और चाचा आसिफ मलिक का पढ़ाई में बहुत योगदान रहा है।

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज