लोगों में लोकतंत्र के पर्व को किसी त्योहार की तरह पूरे जोश खरोश के साथ उत्साह देखने को मिल रहा है
हरिद्वार।ग्राम बेड़पुर में लोकसभा चुनाव को लेकर मतदाताओं में काफी उत्साह नजर आ रहा है सुबह 7:00 बजे से
वोटरो की लाइन लगी हुई है।आपको बता दें कि ग्राम
बेडपुर के लोग लोकतंत्र के पर्व को किसी त्योहार की तरह पूरे जोश खरोश के साथ उत्साह देखने को मिल रहा है।वही अगर बात करे पिरान कलियर विधानसभा क्षेत्र की तो उसमें भी मतदाताओ में
वोट को लेकर बड़ा उत्साह नजर आ रहा है और लोग लाइन लगाकर वोट दे रहे है।अगर बात करे किसानो की तो इस समय अनाज की फसल खेतो में तैयार खड़ी है ओर फसल कटाई का काम भी जोरो पर चल रहा है
उसके बाउजूद भी किसान पहले वोट डाल रहे है। साथ ही लोग अपने विकलांग को मोटरसाइकिल व पैदल गोद में लेकर मतदान डलवाने के मतदान केंद्र पर जा रहे हैं
और युवाओं में भी काफी उत्साह देखने को मिल रहा है ।वही राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारी व पुलिस फोर्स भी अपनी डियूटी पूरी एक्टीविटी के साथ निभा रहे है।