पिरान कलियर क्षेत्र के सोहलपुर रोड़ पर बी-वेल हॉस्पिटल का हुआ उद्धघाटन...

पिरान कलियर क्षेत्र के सोहलपुर रोड़ पर बी-वेल हॉस्पिटल का  मुख्य अतिथि रोनक प्रधान व मौहम्मद मुस्तफा ने फिता काटकर का किया उद्धघाटन... 
पिरान कलियर क्षेत्र के सोहलपुर रोड़ पर मुकर्रबपुर स्थित बी - वेल हॉस्पिटल के उद्घाटन में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे रोनक प्रधान व मौहम्मद मुस्तफा ने
 हॉस्पिटल के डायरेक्टर मौ. जावेद व चैयरमेन आरिफ़ सिद्दीकी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि क्षेत्र में ऐसे भी बहुत गरीब लोग है जो पैसे के अभाव में अपना या अपने परिवार का इलाज बेहतर तरीके से नहीं करा सकते हैं और आज गरीब जनता को देखते हुए ये कलियर क्षेत्र के मुकर्रबपुर, सोहलपुर रोड़ पर  
बी- वेल का उद्घघाटन हुआ है जिससे क्षेत्र के मरीजों को इलाज के लिए इधर उधर भटकना नहीं पडेगा । इस दौरान आरिफ़ सिद्दीकी चैयरमेन ने जानकारी देते हुए कहा कि पिरान कलियर एक धार्मिक स्थल है और यहाँ पर ऐसा कोई हॉस्पिटल नहीं है जो नॉर्मल डिलीवरी, ऑक्सीजन, नेबूलाईजर, ऑपरेशन द्वारा डिलीवरी, ई0सी0जी0 द्वारा दिल की जांच, मोनिटर, खून की जांच, आई0सी0यू0 इस तरह की मेडिकल सभी सुविधाएं उपलब्ध है और गरीब जनता के लिये विशेष छूट यह रहेगी । 
वही डॉ. अजीम ने जानकारी देते हुए बताया कि मरीजों के लिए मेडिकल सुविधाएं व मरीजों को बेहतर इलाज देने के लिए हमारी पहली प्राथमिकता रहेगी । और बी वेल हॉस्पिटल क्षेत्र के लिए मेडिकल सुविधा का बेहतर विकल्प होगा । इस दौरान डॉ. मधु उपाध्याय, परवेज़ आलम, शफक्कत अली चैयरमेन प्रतिनिधि, दानिश सिद्दीकी सभासद, तुफैल, गुलाम हैदर, डॉ. अजीम, कलिम अहमद, रईस अहमद, अकरम प्रधान, शादाब, मोहित आदि लोग मौजूद रहे ।

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज