कोतवाली लक्सर पुलिस ने अवैध खनन पर छापेमारी कर 5 वाहन किये सीज...

कोतवाली लक्सर पुलिस ने अवैध खनन पर छापेमारी कर 5 वाहन किये सीज... 
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के  दिये अवैध खनन के विरुद्व कार्यवाही के निर्देश पर कोतवाली लक्सर पुलिस ने अवैध खनन के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए अवैध खनन में 05 वाहनों को सीज किया । एस एस पी हरिद्वार ने  जनपद में अवैध खनन पर अंकुश लगाने के लिए समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया था। जिसको लेकर उपाधीक्षक लक्सर पुलिस द्वारा कोतवाली लक्सर क्षेत्र में 
अवैध खनन की धरपकड़ के लिए प्रभारी निरीक्षक लक्सर को अलग-अलग टीमें गठित किए जाने को निर्देशित किया। और अवैध खनन के विरुद्व कार्यवाही करते हुये कोतवाली लक्सर पुलिस द्वारा लक्सर क्षेत्र में अवैध खनन से भरे 05 ट्रको को सीज किया गया। साथ ही अवैध खनन के सम्बन्ध अलग से उपजिलाधिकारी लक्सर को रिपोर्ट प्रेषित की गयी। इस दौरान पुलिस टीम में उ0नि0 कर्मवीर सिह, अ0उ0नि0 रंजीत नोटियाल शामिल रहे।

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज