पुलिस ने परिजनों को तलाश कर 4 साल की मासूम बच्ची को सकुशल किया सुपुर्द
कलियर में 4 साल की मासूम बच्ची बिछड़ी अपने परिजनों से कलियर थाना पुलिस ने परिजनों को तलाश कर बच्ची को सकुशल किया सुपुर्द...
पिरान कलियर। बृहस्पतिवार को कलियर में एक 4 वर्ष की मासूम बच्ची अकेली घूम रही थी । जिसको कलियर थाना पुलिस द्वारा थाने पर लाया गया । बच्ची काफी पूछताछ की लेकिन बच्ची अपना नाम लबिया के अलावा कुछ भी बता नहीं पा रही थी । लेकिन पुलिस ने उक्त बच्ची का फोटो को विभिन्न लोकल ग्रुप के माध्यम से प्रचार प्रसार किया गया । साथ ही थाना क्षेत्र के दरगाह साबिर पाक ,मस्जिद आदि में बच्ची का अनाउसमेंट कराया गया । जिसके फलस्वरूप उक्त बच्ची के परिवारजन थाने पर आए और
पुलिस द्वारा बच्ची परिजनों को सकुशल सुपुर्द किया गया । साथ ही पुलिस ने परिवार के सदस्यों को कड़ी हिदायत दी कि अपने छोटे बच्चों का विषेश ध्यान रखे। इस दौरान पुलिस टीम में थानाध्यक्ष दिलबर नेगी, हेड कांस्टेबल सोनू चौधरी, हेड कांस्टेबल अलियास अली, का0 अजय काला शामिल रहे ।