फोनिक्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस रुड़की के द्वारा चलाए गए सात दिवसीय विशेष शिविर NSS कार्यक्रम के समापन में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे आजाद प्रताप सिंह ...
फोनिक्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस रुड़की के द्वारा चलाए गए सात दिवसीय विशेष शिविर NSS कार्यक्रम के समापन में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे आजाद प्रताप सिंह ...
इमलीखेड़ा। ग्राम मोहम्मदपुर पांडा में फोनिक्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस रुड़की, जिला हरिद्वार का सात दिवसीय विशेष शिविर कार्यक्रम समापन के दिन शिविर मे विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। जिसमें सर्वप्रथम योग से शुरुआत की गई और सभी प्रतिभागियों ने विभिन्न प्रकार के आसन एवं प्राणायाम किए । और यज्ञ से वातावरण का शुद्धिकरण व पाज़िटिव ऊर्जा का संचार होता है । और सेवको ने गाँव मे सातवें दिन भी
सफाई अभियान, नशा मुक्त भारत अभियान, मतदाता जागरूकता, एड्स व पर्यावरण की सुरक्षा अभियान की सयुक्त रैली निकली और गाँव के लोगों को जागरूक किया । और कार्यक्रम के समापन समारोह मे सर्वप्रथम मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे आजाद प्रताप सिंह व अन्य अतिथिगण नरेंद्र सैनी, कृष्ण सैनी, मेहर चंद्र, राजेन्द्र प्रसाद का
स्वागत फूल मालाओं से किया गया । उसके बाद अतिथियों द्वारा
द्वीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम को आरंभ कर सेविकाओ
शीतल व स्वाति द्वारा लोकगीत प्रस्तुत किया गया। और सेवको ने लोक गीत एवं अन्य भारतीय सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किये जिसमे
शीतल बिष्ट, अंकिता, इशनी और खुशी ने गढ़वाली नृत्य प्रस्तुत किया। इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 विनेश कुमार, रवि कश्यप, अभिषेक प्रताप, भारत भूषण शर्मा, भावना,
कल्पना अनिशा, एवं स्वयं सेवको मे हर्षित ठाकुर, शीतल बिष्ट, अंकुल, काशमेन्द्र, सत्यम, राहुल,
स्वाति, मयंक, भावना, अजीत सैनी, प्रशांत आदि सभी सेवको का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत मे डॉ0 विनेश कुमार ने फोनिक्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस रुड़की की और से सभी ग्रामवासियों का सात दिवसीय विशेष शिविर मे सहयोग प्रदान करने के लिए आभार व्यक्त कर कार्यक्रम का समापन किया ।