छात्र-छात्राओं ने सिखों वित्तीय प्रबंधन के गुर धनौरी।सोमवार को हरिओम सरस्वती पीजी कॉलेज धनौरी के वाणिज्य विभाग के छात्र-छात्राओं ने जिला सहकारी बैंक की धनौरी शाखा का शैक्षिक भ्रमण किया। छात्र-छात्राओं ने यहां बैंक के अधिकारियों से वित्तीय प्रबंधन के गुर सीखे। बैंक अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं की जिज्ञासाओं का समाधान किया।छात्र-छात्राएं वाणिज्य विभाग की बराबरी डॉ. छवि के नेतृत्व में जिला सहकारी बैंक पहुंचे। यहां पर छात्र-छात्राओं ने बैंक में खोले जाने वाले विभिन्न खातों के बारे में सवाल किया। छात्र-छात्राओं ने शिक्षा ऋण और किसान क्रेडिट कार्ड बनने की प्रक्रिया के बारे में भी जाना। छात्र-छात्राओं ने करंट और सेविंग अकाउंट के संचालन और उनको लेकर बैंकों की ओर से जारी नियमों की जानकारी ली। शाखा प्रबंधक नरेंद्र डुंगरियाल ने छात्र-छात्राओं को बैंकिंग के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर मोहित सैनी, पायल, अभिषेक पाल, सुखविंदर कौर, आंचल सैनी, प्रिया आदि उपस्थित रहे l

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज