रवि सैनी ने बसपा का दामन छोड़ अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ पकड़ा भाजपा का दामन...

रवि सैनी ने बसपा का दामन छोड़  अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ पकड़ा भाजपा का दामन...

ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं कलियर के पूर्व प्रत्याशी मुनीश सैनी के नेतृत्व में रवि सैनी ने बसपा को छोड़कर अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए  इस अवसर पर वह अपने समर्थकों के साथ भाजपा जिला कार्यालय रुड़की पर पहुचे, 
 इस अवसर पर हरिद्वार लोकसभा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभी देशवासियों को अपना परिवार मानते हैं और उनकी नीतियों से प्रभावित होकर सभी लोग भाजपा परिवार में शामिल हो रहे हैं वहीं आज रवि सैनी ने बसपा छोड़कर सैकड़ो लोग भाजपा परिवार में आए हैं उन सभी का स्वागत है उनके आने से भाजपा परिवार को और मजबूती मिलेगी ,
युवा नेता रवि सैनी ने भाजपा जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति का धन्यवाद देते हुए कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा को अपना रहे हैं और आने वाले चुनाव में वह और उनके समर्थक पूरी मेहनत करके भाजपा को जीत दिलाएंगे 
इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और भाजपा जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने पटका पहनाकर रवि सैनी, पदम सैनी, संदीप सैनी, अशोक सैनी ,प्रेम सिंह सैनी का स्वागत करते हुए कहा कि उनके आने से भाजपा परिवार को एक नया बल मिलेगा इस अवसर पर 
प्रदेश आईटी संयोजक मयंक गुप्ता, सुभाष वर्मा, महामंत्री प्रवीण संधू, सागर गोयल, पार्षद विवेक चौधरी जिला मंत्री सतीश सैनी, पार्षद राकेश गर्ग, हरिश शर्मा जिला मीडिया प्रभारी पंकज नंदा, सनी नारंग, योगी रोड वरुण त्यागी वीरेंद्र सैनी भाजपा में शामिल होने वालों में रवि सैनी, पदम सिंह सैनी, संदीप सैनी,अशोक सैनी, प्रेम सिंह सैनी ,आदि भाजपा पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज