ग्राम दौलतपुर के तालाब में मगरमच्छ दिखने से लोगों में दहशत का माहौल... धनौरी। सोमवार को ग्राम दौलतपुर के तालाब में मगरमच्छ दिखने से लोगों में हडकंप मच गया । लोगों की सूचना पाकर मौके पर पहुचीं वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को तालाब से रेस्क्यू किया । वही ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम दौलतपुर में तालाब के अंदर काफी समय से मगरमच्छ को देखा जा रहा था जिससे ग्रामीणों में दहशत का महौल बना रहता था । जिसकी सूचना वन विभाग को दि जाती थी लेकिन काफी समय से वन विभाग की टीम मौके पर पहुचती थी तो मगरमच्छ तालाब के अंदर चला जाता था लेकिन आज वन विभाग की टीम द्वारा मगरमच्छ का तालाब से रेस्क्यू कर लिया गया है जिससे ग्रामीणों में खुशी का महौल है वही वन दरोगा नरेंद्र सैनी ने जनकारी देते हुए बताया कि दौलतपुर गाँव के तालाब में मगरमच्छ होने की सूचना दी जा रही थी जिसे पकड़ने के लिए कई बार प्रयाश किया गया लेकिन यह तालाब में पानी के अंदर छिप जाने के कारण पकड़ा नही जा रहा था आज बड़ी मसक्कत कर पकड़ा गया है जिसे बाण गंगा में छोड़ा जा रहा है तालाब में और भी मगरमच्छ हो सकते है ग्रामीणों से अपने बच्चो को तालाब में ना जाने की हिदायत दी कहा कि अपने बच्चो का ध्यान रखे । इस दौरान वन दरोगा नरेंद्र सैनी अपनी टीम के साथ मौजूद रहे ।

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज